डाकू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डाकू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 अक्टूबर 2022

रावण ने जब फूलन देवी का अपहरण किया...

 बात उन दिनों की है जब रावण तक बात पहूंची की चम्बल में एक नारी है। वह बड़ी ही बलवती है, और ना जाने कितने पुरूषों का संघार कर चुकी है। शायद कोई पुरुष नही बचा घोर कलयुग में,इसीलिए हे रावण तुम जाओ अपनी जैसी ही नारी का अपहरण करो। क्या पता तुम्हारे अपहरण कृत्य को कुछ राहत मिले!  रावण: पर एक प्रश्न है ! पिछली बार तो लंका नगरी भस्म हो गई थी इस बार तो ऐसा नही होगा ना? उत्तर: अब हर कोई सीता तो नही होता न! रावण: फिर ठीक है! अब रावण भी सोचने लगा कि अवसर अच्छा है,वरना आज तक सीता के अपहरण के लिए बदनाम हो गया हूं! चलो इसी बहाने...

जाने से पहले सुनो रावण ! वो कलियुगी नारी है,उसके पास बंदूक है। उसे यह भी मालूम है कि तुम्हारे नाभि में अमृत है। तो तुम भेष बदल लो! तुम एक भद्र पुरुष सा दिखने वाले नर का रूप लो। यानी कोई उसी के जैसा! सुनो रावण दान वान वो देती नही तो साधु बनने की कोशिश न करना। और जबरन भी न करना ,वरना सीधी गोली तुम पर ही जाएगी। और अपना स्वर्ण महल थोड़ा realistic बनाओ और इसे e-house का रूप दो।  और रावण बेचारा सोचने लगा की इससे तो सीता ही भली थी। जो भी था अपहरण तो कर ही लिया था! ये तो कोई अदभुद नारी है! 

इसी वैचारिक ऊहापोह में, वह योजना बनाने लगा - कैसे सफ़ल योजना बनाई जाए ? अब कोई फॉर्मूला निकालता हूं । हां आइडिया! बोलूंगा बीहड़ से दूर हे सुंदर नारी,एक बड़ी ही अदभुद जगह है । तुम रानी बन के रहोगी और ये डाकिन का धब्बा भी मिट जाएगा। मैं उस प्रदेश का राजा हूं। अब कौन सी नारी ऐसा प्रस्ताव ठुकराएगी? चलो चलो,इस कौंधते विचार का झटका फूलन देवी को भी लगे।

इधर फूलन देवी भी देवी पूजा में लगी थीं। तभी रावण भी पहुंचता है और बगल में बैठ कर उसके उठने का इंतज़ार करता है। तभी प्रसाद देने की आवाज सुन कर आंखे खोल कर उसे पास पाता है। बड़े ही सम्मान से प्रसाद खाता है और बड़े ही सुन्दर शब्दों में धन्य धन्य कहता है। फूलन देवी बड़ी ही चकित होती है। और पूछती है - काय कछु खाए नही हो क्या? कितै दिनों के भूखे हो? रावण - कहता है कि हा बस ऐसा ही समझ लो! मेरे घर पर है नही कोई पकाने वाली तो इसलिए...तभी फूलन बोलीं - हम डाकू है ,खाने पकाने की नौकरी नही करते। रावण- तो नौकरी न करो, पर साथ चलोगी तो कुछ  न कुछ हो ही जायेगा! 

फूलन को दया आई और चल पड़ी! बताओ कहां चले? रावण अपनी माया से विमान ले आया । प्राइवेट जेट देख फूलन की आंखे खुली खुली गई। झट से विमान में और जूं...! रावन लोक में! बैंडिट क्वीन ने कहा - अरे वाह ! तुम तो काफी अमीर हो! फिर मुझे क्यों लाए? चल सही सही बता। रावण: अरे नही देवी ! ऐसी कोई बात नही! बस मन किया तो सोचा कि तुमसे बात की जाए! फूलन देवी - अच्छा?!किस बात की कमी है?! खाना पकवाने के लिए मैं ही मिली? 😂😂😂😂!!!

रावण - नही नही! बात खाने की नही है, अब ये घर पसंद आया हो तो बात बढ़ाऊं। फूलन- हैं! क्या बात है? क्या बढ़ाएगा? चल किचन दिखा? किचन में मशीन लगी थी सब रेडी था। फूलन देवी बड़ी अचम्भित हुई। सोची चलो बढ़िया है ! इसी बहाने बीहड़ में भटकना नहीं पड़ेगा! बैठे बैठे खाने को मिलेगा! रावण और फूलन खाने लगे! क्रमशः फूलन देवी बड़े ही सुख पूर्वक जीने लगी! तभी रावण सोचता है अब पट गई चलो अब बोल के देखता हूं। उधर फूलन देवी बोर होने लगी! उसे अपने दोस्त याद आने लगे। वो बोली की चलो अब इसे बाई बाई बोलती हूं! अपनी जगह चलती हूं!

फूलन देवी: अब वो जाने लगी की e- गेट का दरवाजा ही ना खुले! वो बड़ी घबरा गई! रावण: के पास पहुंची बोली की देखो अब मेरा यहां दिल नही लगता ! मुझे तो बीहड़ ही पसंद है! सो मैं चली वापिस! दरवाजा खोलो! रावण: हमारी मर्ज़ी के बिना यहाँ पर कोई पत्ता भी नहीं हिलता ! दरवाजा तो दूर की बात है ! Haha ! Haha! फूलन देवी: कौन ?कौन हो तुम? सच बोलो! रावण - अपने असली रूप में आता है! फूलन देवी भौंचकी रह जाती है! अबे साले ये क्या गजब हुई गवा! अबे चमत्कार! रावण????? रावण का भूत!  अबे बंदूक कहां गई? बंदूक निकाल कर फूलन ने बोला की जाने दो वरना यही गोली मार दूंगी!

 रावण: हम मायावी हैं चाहे तो तुम्हारी बंदूक को अभी भस्म कर दे! तुम कलियुगी नारी युद्ध की मर्यादा नही जानती ! हमने नारी जान कर तुम पर कोई शस्त्र नही उठाया! 

फूलन देवी: देखो सीधी सी बात है! हम पर जोर नहीं! दरवाजा खोलो। तभी रावण को चेतावनी याद आई। रावण एक बार फिर अपनी मौत से भयभीत और जग हंसाई से बचने के लिए बोला -जाने से कौन रोकता है! पर सुनो तुम सभी से यही कहना कि मैंने तुम्हारे साथ अप्रिय व्यवहार नही किया ! बिना तुम्हारी मर्जी के तुम्हे स्पर्श नही किया? थोड़ी मर्यादा मुझमें भी है! इतना कह कर दरवाजा खोल देता है!



फूलन देवी: सुनो अभिमानी रावण ! तुम एक गलती कब तक दोहराओगे? पहले भी अपनी लंका जलवा चुके हो! अब क्या बची कुची भी जलवायोगे! तुम्हारे पुराने कृत्य आज भी कई नर दोहराते है!  नारी को अपमानित करते है! उन्हे कमज़ोर समझते हैं! मेरा यह जीवन इसी पुरुष वादी कामुक मानसिकता का शिकार है! मुझे मर्यादा सिखाई गई मगर पुरुषों को नहीं! तुम भी अपने लोक से आकाशवाणी करवा देना कि नारी की इच्छा के विरुद्ध कोई भी कार्य नही करना चाहिए। मसलन महाभारत! अंबालिका और द्रौपदी की भूल गए लोग! नारी को कमज़ोर समझने की भूल करते हैं! और त्रेता में तुम मर गए हो फिर भी तुम्हारी कहानी को दोहराने के बाद तुम्हारा पुतला भी जलाते है! मगर अपने मन का रावण भूल जाते हैं।

यह दृष्टांत समय- यात्रा व नारी अपमान के इतिहास व वर्तमान समाज की स्थिति पर सामंजस्य बिठाने की कोशिश है।




मंगलवार, 13 सितंबर 2022

डाकिन चंबल और बीहड़ घाटी

 डाकिन चंबल और बीहड़ घाटी


 हर जगह कि अपनी कहानी होती है! मशहूरी के तमाम किस्से होते हैं।इन मशहूर किस्सों में से एक है चंबल घाटी और डाकू। जिसमें चम्बल नदी की धार चमकती तलवार सी और उसकी कलकल गहरे समुद्र सी। तलवार की तीखी धार से बीहड़ों को काटती और उसमें अपना रास्ता बनाते हुई यह नदी इस घाटी की शान मानी जाती है। शहरी प्रदूषण से कोसो दूर यह नदी बहते साफ पानी के देखने वालों के लिए सुकून की तस्वीर है। साथ ही मन में एक चकित करने वाला विचार- डाकुओं का राज और साफ नदी! इतनी साफ नदी अब तक के सफर में देखी नही। मसलन डाकुओं ने अपने पाप चंबल में न बहाया। इतने भक्तों में गंगा यमुना मैली ?! डाकू तो यूं ही बदनाम हैं। सियासी जंग में जहां लाशें कॉविड में गंगा में बहा दी गईं वहीं श्रापित चंबल इससे बच गईं। जी हां ! चंबल के बहते साफ पानी का राज़ एतिहासिक ग्रन्थ महाभारत में वर्णित है। इसके अनुसार द्रौपदी ने चीर-हरण के बाद चम्बल को श्राप दिया था कि इसका पानी कोई भी नहीं पिएगा। शायद यही कारण है कि चम्बल नदी को हेय दृष्टि से देखा जाने लगा वहीं लोगों ने चंबल से दूरी बना ली और यह श्राप एक प्राकृतिक वरदान बन गया।

 नतीजतन प्रकृति आज भी भरी है इन बीहड़ों में, विकास की आधुनिक गंगा यहां नही बही। प्रकृति के शौशव से साफ़ था कि ये डाकु देन हैं उस व्यवस्था की जो कानून की आड़ में अन्याय करते हैं। बीहड़ में तलवार उठती है। और तब बीहड़ देता है एक डाकू! अस्तित्व और जीवन की लड़ाई एक ऐसे इतिहास कि कहानी कहता है जहां डाकुओं का दबदबा रहा है। इक्कीसवीं सदी में अजूबा लगने वाली ये बातें बीहड़ों में कितनी सच हैं यहाँ आकर पता चला। एक आम आदमी के लिए डाकू का चित्रण फ़िल्मों के जरिए ही है। शोले और अन्य कई फिल्में- डाकुओं के विविध रूपों को बयां करती हैं लेकिन असली कहानी बीहड़ों में खामोश है। मसलन पान सिंह तोमर -अपने ही न्याय के लिए जब कोई हथियार उठा ले तब हम उसे हम डाकू कहते हैं!बीहड़ से कुछ ऐसा महसूस हुआ।

मध्य कालीन भारत में मुगलों और अंग्रेजी राज की उपज यहां का रंजिशी और भेदभावी समाज, जिसके कुछ अक्स देखने को मिले!लेकिन अब तो पुलिस है। सब ऑनलाइन है और अपनी फोटो आ जाने का डर यहां के तत्कालीन प्रशासन तंत्र की सख़्ती के प्रभाव को साबित कर रहा था। इस बात का डर अब भी व्यवस्था के डाकुओं को है!यह भी महसूस हुआ! मुझे बेहद ही सुरक्षा के साथ बस में बिठा के भेजा गया। तब मुझे याद आया -फूलन देवी बरक्स राजपूती राज! बैंडिट क्वीन की यह जंग जातिगत नारी सम्मान व अपमान की एक अद्भुद कहानी है। चंबल घाटी की प्रकृति मानव को अपनी सुरक्षा का सटीक संदेश देती है। बीहड़ सबके लिए हैं। चाहे डाकू चाहे पुलिस। डाकुओं का बीहड़ में खो जाना बताता है कि बीहड़ की मिट्टी और चमड़ा एक रंग हैं। ऐसे कई मट मैले रंगों को समेटे बहती है यहां की असली रानी - चम्बल नदी ! जिसे गौ चर्म से अभिमंत्रित व स्पर्श प्राप्ति के उपरांत जल से बना होने के कारण चर्मण्वती भी कहा जाता था।

चंबल डाकिन के अपने डाकू है - घड़ियाल कछुए और परिंदे!जैसे प्रकृति वैसी मनोवृति। चंबल डाकिन ने दिल लूट लिया! दिन दहाड़े! यह नदी धौलपुर में भी बहती है,जहां एक ओर मध्य प्रदेश और दूसरी ओर राजस्थान है! मध्य प्रदेश की सरकार ने यहां राफ्टिंग की व्यवस्था की हुई है!नदी दो राज्यों में अविवादित बंटी है! यहां के घड़ियाल बेहद ही आलसी और सुकून में दिखे। ऐसा प्रतीत हुया की प्राकृतिक स्वीमिंग पूल के वह बेखौफ सदस्य हैं। जहां मर्जी तैरे और जहां मर्जी लेटे। अपनी खतरनाक नाक पर चिड़ियों को खिलाएं और नचायें। गंभीर से दिखने वाले ये घड़ियाल पानी के शहंशाह से लगे।सर्दी में धूप लेने पहुंचे मगरमच्छ भी कोई कम खतरनाक नहीं। अपने शिकार की टोह में ये दबे पांव तैरे चले आते है किनारे की ओर। इनका खौफ आस पास की इलाकों में सुनाई देता है। लोगों के इनका डर थर्रा देने वाला है। डाकुओं की भांति यह भी घाटी में खौफ और मौत की कहानी कहते हैं। इन्ही जलीय डाकुओं के बीच हैं यहां के शरीफ कछुए जो स्वयं को बचाना जानते हैं अपनी शक्ती शाली अभेद पीठ के कारण। नदी से ऊबने के कारण जब ये किनारे पर आते हैं तो लगता है कि चारों तरफ का ब्यौरा लेने आए हैं। अपनी पतली लचकती गर्दन को निकल कर नदी तीरे का नजारा लेकर यह वापिस नदी में फिसल जाते हैं। वहीं नीचे रंग बिरंगी छोटी मछलियों का पानी के ऊपरी सतह पर तैरता दृश्य विहंगम हैं जब यह सब प्राकृतिक स्पंदन से स्वयं को हमसे जोड़ती हैं! एक मूक वार्तालाप करती हैं हम सभी से।

इन सभी के बीच वहां के जनता के आस्था की कहानी कहता है वहां का शिव मन्दिर। भगवान शिव के मंदिर के बगल से बहती चंबल अभी भी अपने बच्चों को बचाए हुए है! ऐसी जैव विविधता बिना किसी सरकारी हल्लाहोल के आश्चर्य जनक है!भगवान शिव के भक्तों की यह भूमि बेहद ही शांत और पर्यटकों के लिए बाहें पसारे नजर आई!दिसंबर का माह और परदेसी पंछियों का स्वागत करती चंबल बेहद शांत स्वभाव की नदी लगी! पर्यटक पक्षियों को भी शरण देने वाली नदी गूंजती है कई चिड़ियों की चहचहाहट से। डेढ़ सौ से अधिक प्रजातियों की समागम स्थल यह चम्बल घाटी चकवा चकवी, किंगफीशर, बार-हेडेड गीज़(बार सिर वाला हंस), ब्राह्मणी डक, कॉमन टील(छोटी मुर्गबी), पेलिकन( हवासील बतख), फ्लेमिंगो (राजहंस)और कॉर्मोरेंट( मछली खाने वाले)।इसके अलावा आम दिनों में नजर आने वाले पंचीरा पक्षियों की अटखेलियां और शिकार करने की अलबेली अदा अत्यंत मनमोहक दृश्यों में से एक है। इनकी सबसे अधिक आबादी चम्बल घाटी के बीहड़ों में पाई जाती है। चंबल अरावली कि सहायक नदी के संग पहाड़ी से बहती हुई इटावा में यमुना में जा मिलती है।हालांकि इसका उद्गम स्थल मध्यप्रदेश में जानापाव की पहाड़ी है।बीहड़ों के बीच प्रकृति मानव का यह सह -अस्तित्व इतिहास को बदलने में कितनी कारगर साबित होगी यह तो बीहड़ों की गूंज बताएगी।
























डाकिन चंबल और बीहड़ घाटी

रावण ने जब फूलन देवी का अपहरण किया...

 बात उन दिनों की है जब रावण तक बात पहूंची की चम्बल में एक नारी है। वह बड़ी ही बलवती है, और ना जाने कितने पुरूषों का संघार कर चुकी है। शायद क...