films लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
films लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

खोया खोया चांद!

Moon and scientist

 कृपया ध्यान दें: यह एक व्यंग्य है, इसे अन्यथा ना लें!

खोया खोया चांद !

बात शुरू होती है एक चुटकुले से 

समाचार: NASA द्वारा चांद पर फिशन व फ्यूजन की तैयारी!

आम लोगों के बीच चर्चा : चंद्रमा को खत्म करने की तैयारी चल रही है हो!

तो ऊ सब भी क्या करेगा ! 

सोचा होगा धरती खत्म हो जाएगी इससे अच्छा चंद्रमा ही खत्म कर दिया जाए! रात तो वैसे भी काली है और एडिसन जिंदाबाद!

लेखक काफी चिंता में आ जाता है और अपनी तमाम आशंकाएं ज़ाहिर करता है! 


 क्या चांद को जापान वाला रोग लगेगा?क्या होगा जब चांद खतम हो जाएगा? ऋतुएं वार महीने सब खतम! और त्योहारों का क्या! अच्छा है हर साल बदला नहीं करेंगी! एक हीं डेट होगी! छुट्टियां प्लान हो जाएगी! ऑफ़िस में छुट्टियों को लेकर पॉलिटिक्स बंद! ईद का चांद जुमला प्रसांगिक नहीं लगेगा! और शरद पूर्णिमा का क्या? आयुर्वेदिक इलाज का असर बेअसर जाएगा! ज्योतिषियों का क्या होगा!? कुंडली का एक घर ख़ाली! अरे रे! सूर्य पर धरती टिकेगी! या होगा चांद में बीचों बीच छेद और वो चमकती चूड़ी की तरह नजर आयेगा! नहीं नहीं दो टुकड़े होंगे! एक परियों के सिर पर हैयरबंड की तरह लगेगा या या चांद पर तारे लगेंगे! समुंदर क लहरें बंद ! लो कर लो बात! सारे गाने बंद how unromantic! लोगों के मूड स्विंग बंद! चांद छुपा बादल में इत्यादि गानों में चांद आउट ऑफ़ स्क्रिप्ट लगेगा! शायरों की डायरी खाली हो जाएगी! पूर्णिमा के व्रत बंद! धरती की रिश्तेदारी बंद! अब मामा किसे कहेंगे! चांदनी नाम की लड़कियों को alien ya परग्रही समझा जाएगा! लगता है बृहस्पति से आयी है! और किसकी खूबसूरती पर चार चांद लगेगा? धरती पर चांद कहां! फिलहाल तो चांद दिल थामे बस अपनी धड़कने गिन रहा होगा! या चंद्रमा अमावस की टोह लेगा! कहां छुपूं? मैं नहीं रहूंगा तो कोई तो इंतजाम करूं!चलो बृहस्पति का चांद उधार लिया जाए! फिर वो ज्यूपिटर के चांद को इंपोर्ट करने की कोशिश करेगा ! तमाम कोशिशों में इन्सान अपनी बुद्धि में विवेक का इंपोर्ट कब करेगा? ये भी नहीं कि किसी से उधार ही लेले! मायूस चांद ने सोचा बृहस्पती को नुक्सान ! चलो कुछ तो अक्ल बाकी है! कुछ सोच विचार के बाद चांद सभी देवताओं के साथ पहुंचेगा भगवान शिव के पास। क्या शिव का तीसरा नेत्र खुलेगा या वो वैज्ञानिकों को धरती पर ही कोई idea देंगे ! है भगवान! बचाओ कलियुगी भस्मासुर से! क्या विष्णु कोई मोहिनी रूप धारण करेंगे! पर ये लीला सबको मालूम है! कोई नहीं फँसेगा! कोई नया idea सोचिए! या नृत्य के लिए लालची कूते की स्क्रिप्ट दोहराई जाएगी! अपने जैसा देख कर कूद पड़ेगा कूप में! तब ही शायद जान बचे! वरना तो भगवान ही मालिक है! मुए ये वैज्ञानिक चैन नहीं लेने दे रहे ! लाइट चली गई! बल्ब जलाओ! वैसे चंद्रायन का क्या? घूमेगा इधर उधर ! नहीं तो बाइक बन जाएगी! बाइक चद्रायान मिशन की तरफ से! अगली बारी किसकी? मंगल की! मंगलायन भी तैयार है! अरे क्यों? शास्त्रों में लिखा है धरती पर जीवन वहीं से आया है! अरे जुपिटर भी! चलो जहां से पानी मिल जाए! और बढ़ती जनसंख्या का बोझ भी ले लेगा! मगर हम नहीं सुधरेंगे!          

 इति शुभम्…


डाकिन चंबल और बीहड़ घाटी

रावण ने जब फूलन देवी का अपहरण किया...

 बात उन दिनों की है जब रावण तक बात पहूंची की चम्बल में एक नारी है। वह बड़ी ही बलवती है, और ना जाने कितने पुरूषों का संघार कर चुकी है। शायद क...